फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर नहीं मिल रही रेमडेसिवीर इंजेक्शन की डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के सरकारी व निजी अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अस्पतालों में दाखिल गंभीर मरीजों को समय पर रेमडेसिवर इंजेक्शन की डोज नहीं मिलने से हर रोज कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचार के दौरान दम तोड़ रहे है। इससे जिले में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिलेभर के 14 निजी व सरकारी अस्पतालों के 508 बेड में से 179 बेड खाली है। अगर आईसीयू में वेंटिलेटर सुविधा से लैस बेड की बात करें तो 53 बेड में से मात्र तीन बेड खाली है। इन 14 अस्पतालों के आईसीयू में 56 बेड में से मात्र पांच बेड खाली है। रिपोर्ट के अनुसार इन अस्पतालों में 286 बेड ऑक्सीजन सुविधा से लैस हैं, इनमें से फिलहाल 123 बेड खाली हैं। इसकेे अलावा 112 बेड बिना ऑक्सीजन सुविधा के हैं, लेकिन इनमें से 82 बेड खाली है। गनीमत है कि एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल में 6 हजार लिक्विड ऑक्सीजन टैंक की व्यवस्था है। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। बता दें कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज व देखभाल करने के लिए एलएनजेपी अस्पताल, आदेश मेडिकल कॉलेज शाहाबाद, अग्रवाल नर्सिंग होम, आरोग्यम अस्पताल, सिग्नस अस्पताल, सरस्वती मिशन पिहोवा, बीएस हार्ट केयर, मीरी-पीरी अस्पताल शाहाबाद, वर्मा अस्पताल, अग्रसेन अस्पताल सेक्टर-7, एसएमआईएस, सिद्धार्थ अस्पताल शाहाबाद, कुरुक्षेत्र नर्सिंग होम, निरोगी अस्पताल शाहाबाद को चिन्हित किया गया है।
चार शवों का हुआ अंतिम संस्कार
उधर, कुरुक्षेत्र के रविवार को अलग- अलग श्मशान घाट में कोविड-19 गाइडलाइन के तहत चार शवों का अंतिम संस्कार किया है। इनमें कुबेर कॉलोनी वासी हरजीत सिंह, पिपली वासी मीना रानी, सत्यनारायण कंसल और ज्योतिसर वासी 65 वर्षीय जगदीश शामिल है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कोरोना पॉजिटिव दो मरीजों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सड़कों पर दौड़ रही स्वास्थ्य विभाग की 20 एंबुलेंस
कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की 20 एंबुलेंस इन दिनों मरीजों की सेवा में लगी हैं। इनमें से शाहाबाद सीएचसी पर दो, खानपुर कोलिया, पिपली, मथाना, पिहोवा, इस्माईलाबाद, झांसा और बाबैन में एक-एक, लाडवा सीएचसी में दो, पॉली क्लीनिक में दो, जिला अस्पताल में तीन और बारना सीएचसी पर दो एंबुलेंस तैनात है।
बाक्स
इंजेक्शन की डिमांड बहुत ज्यादा
-------------------------------------
जिला दवा नियंत्रक अधिकारी रितू मेहला का कहना है कि कुरुक्षेत्र में रेमडेसिवर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर पूर्णत: नियंत्रण किया गया है, लेकिन इंजेक्शन की डिमांड बहुत ज्यादा है। हालात ऐसे बने हुए हैं कि एक-एक मरीज को पूरी डोज नहीं मिल पा रही है। हर दूसरे-तीसरे दिन 30-40 डोज की ही सप्लाई हो रही है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन व्यवस्था बनाने में प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें