फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क हादसे में मरीज और चालक की माैत

Tue, 08 Sep 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
नारायणगढ़ में हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर खड़ी एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
नारायणगढ़। शहजादपुर मार्ग पर छज्जल माजरा गांव के मोड़ के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में मरीज और एंबुलेंस चालक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी कार चालक अपने वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

नारायणगढ़ के सेक्टर-4 निवासी रमन बुद्धिराजा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीते रविवार की रात करीब 8:15 बजे वह अपने चाचा जितेंद्र कुमार (57) को गंभीर हालत में एंबुलेंस से आदेश अस्पताल मोहड़ी ले जा रहे थे। एंबुलेंस को चालक तिलक राज निवासी पंजलासा गांव चला रहे थे।
जैसे ही एंबुलेंस छज्जल माजरा गांव के मोड़ के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने अचानक एंबुलेंस के आगे कट मार दिया। कट मारते ही कार का पिछला हिस्सा एंबुलेंस से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद पुलिस और एंबुलेंस को दी सूचना : हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल एंबुलेंस चालक तिलक राज को जीएमसीएच-32 (चंडीगढ़) रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हादसे में रमन और उनकी चाची वंदना को भी गंभीर चोटें आई हैं।

नारायणगढ़ में हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर खड़ी एंबुलेंस। संवाद

नारायणगढ़ में हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर खड़ी एंबुलेंस। संवाद

नारायणगढ़ में हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर खड़ी एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें