फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राष्ट्रीय खो-खो खेल प्रतियोगिता में पर्व व प्रिया ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव ठो के दि ऑलिव स्कूल में विजेता खिलाडिय़ों के साथ प्रधानाचार्य सुनील कुमार। स्व
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन 30 मार्च से 2 अप्रैल तक उड़ीसा के आठगढ़ में खो-खो इंडिया के तत्वावधान में किया गया। इसमें द ऑलिव स्कूल, ठोल के दो खिलाड़ियों, कक्षा आठवीं के छात्र पर्व और कक्षा आठवीं की ही छात्रा प्रिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा बॉयज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस टीम में छात्र पर्व शामिल रहे जिन्होंने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया।
वहीं छात्रा प्रिया भी हरियाणा गर्ल्स टीम की सदस्य के रूप में इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिस्सा रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने खो-खो खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्कूल का नाम रोशन किया है। विद्यालय के निदेशक केएल मनुजा ने बताया कि विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय में खेल अभ्यास के लिए नि:शुल्क विशेष कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस उपलब्धि में विद्यालय के कोच राजेंद्र (डी.पी.), कोच दिनेश गौतम और कोच रेनु की भी अहम भूमिका रही। खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें