कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को सम्मानित करने के दौरान एनएसएस अधिकारी। स्वयं
- फोटो : बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर एक साथ आई तीन ट्रेनें।
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया जिसका समापन सोमवार को हुआ। शिविर में विद्यार्थियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई।
समापन समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य शीश पाल ने की। उन्होंने एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर वासवदत्ता और डॉ. सुषमा वशिष्ठ को बधाई दी और विद्यार्थियों की सराहना की। शिविर कैंप कमांडर (बॉयज) शैंकी और कैंप कमांडर (गर्ल्स) खुशी के नेतृत्व में अनुशासन व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
बेस्ट गायक का पुरस्कार विकास को, बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन (गर्ल्स) का पुरस्कार निशा को, बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन (बॉयज) का पुरस्कार प्रिंस को और बेस्ट आर्टिस्ट का पुरस्कार अर्पित को प्रदान किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, डिजिटल लिटरेसी, वित्तीय साक्षरता और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। अंतिम दिन सेक्टर-सात से डिवाइन मॉल तक जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों और पॉलीथिन-प्लास्टिक के प्रयोग से बचने के लिए प्रेरित किया गया। प्रो. सुमन शर्मा ने मेंस्ट्रूअल हाइजीन पर सत्र लेकर छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।