कुरुक्षेत्र। प्रशासन की ओर से वर्कलोड रिगार्डिंग 22 जुलाई को भेजा गया रिमाइंडर लेटर।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पार्ट टाइम शिक्षकों को समय पर ज्वाइनिंग नहीं मिल पाई है। यूनिवर्सिटी का नया शैक्षणिक सत्र 22 जुलाई से शुरू हो चुका है लेकिन कई विभागों में अभी तक पार्ट टाइम शिक्षकों को क्लास लेने के लिए नहीं बुलाया गया है। इससे न केवल शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि इन शिक्षकों की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ रहा है।
पार्ट टाइम टीचर्स का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पार्ट टाइम टीचर्स को सत्र की शुरुआत के बाद ही नियुक्ति मिलने की संभावना है। इन्हें जुलाई महीने की करीब 10 दिन की सैलरी का नुकसान झेलना पड़ता है। जून और जुलाई वैसे भी वेतन रहित होते हैं जिससे आर्थिक परेशानियां और बढ़ जाती हैं।
हालांकि चार जून को कुलसचिव कार्यालय की ओर से सभी विभागों और संस्थानों से पार्ट टाइम, गेस्ट और फ्लोटिंग फैकल्टी के लिए वर्कलोड भेजने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही कोर्ट केस से जुड़े शिक्षकों की भी ज्वाइंनिंग देरी से हो रही है। इसके लिए प्रशासन की ओर से रिमाइंडर लेटर भी 22 काे जारी किया गया था लेकिन 22 जुलाई तक कई विभाग ने वर्कलोड जमा नहीं करवाया। शिक्षकों का कहना है कि जब तक वर्कलोड कमेटी की ओर से यह प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जा सकती जिससे नियुक्ति में देरी हो रही है। संवाद
बॉक्स
वर्कलोड असेसमेंट का कार्य जारी
डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि वर्कलोड असेसमेंट का कार्य जारी है और जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होती है, संबंधित शिक्षकों को सूचना दे दी जाएगी।