कुरुक्षेत्र। गीताधाम गोशाला में हरा चारा परोसते परशुराम दल के पदाधिकारी एवं सदस्य। स्वयं
- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। पद्मिनी एकादशी के मौके पर बुधवार को परशुराम दल कुरुक्षेत्र की जिला कार्यकारिणी ने गीताधाम गोशाला में हरा चारा खिलाकर गऊ माता का आशीर्वाद लिया। जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर कौशल ने बताया कि पद्मिनी एकादशी गोवंश को हरा चारा खिलाना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। पवित्र दिन गोमाता की सेवा करने से जन्म-जन्मांतर के ज्ञात-अज्ञात पाप धुल जाते हैं।
जिला महासचिव डॉ. सुभाष कौशिक ने कहा कि गाय में सभी देवी देवताओं और पितरों का वास होता है। पद्मिनी एकादशी के दिन गोशाला में हरा चारा दान करने से पितरों को शांति मिलती है। जिला सचिव नीलकंठ शर्मा बोले कि इस दिन गाय को अपने हाथों से चारा खिलाने से आर्थिक तंगी दूर होती है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वित्त सचिव महाबीर शास्त्री का कहना कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गऊ माता की सेवा करने से कमजोर बृहस्पति एवं शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं, जिससे जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर सुखबीर शर्मा, संजय शर्मा सहित अन्य सेवकों ने गऊ माता को हरा चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।