फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नौ में से तीन क्षेत्रों में मकानों की गणना का काम हुआ पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में जनगणना कार्य पूरी तरह से पटरी पर आ चुका है, जिसके चलते ही अब तक नौ में से तीन क्षेत्रों में मकानों का सूचीकरण सौ फीसदी पूरा हो चुका है जबकि अन्य क्षेत्रों में भी 95 फीसदी से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है। एक मई से शुरू हुआ यह कार्य इस माह के अंत 31 मई तक पूरा किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जिला में जनगणना कार्य पूरा कराने के लिए नौ क्षेत्र बनाए गए हैं, जिनमें 1704 कर्मियों को उतारा गया है। हालांकि शुरूआत में प्रशासन को कर्मचारियों की आना-कानी के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन पहले पखवाड़े के बाद कार्य सुचारू होने लगा, इससे पहले ड्यूटी पर न आने वाले 25 से ज्यादा कर्मियों को नोटिस थमाने पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें