फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में पैरामेडिकल कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपते स्वास्थ्य कर्मी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पैरामेडिकल कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में एकजुटता दिखाई। बुधवार को कर्मचारियों ने सिविल सर्जन को स्वास्थ्य महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि नई ऑनलाइन स्थानांतरण नीति से उन्हें कई व्यावहारिक और पारिवारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पैरामेडिकल स्टाफ ने इस नीति पर असहमति जताते हुए कहा कि शैक्षणिक सत्र के बीच में तबादले होने से बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अचानक स्थान परिवर्तन से परिवार की पूरी व्यवस्था प्रभावित होती है और मानसिक तनाव भी बढ़ता है।
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसर प्रधान गुरमीत कौर ने कहा कि वर्तमान कार्यस्थल पर वे जनसेवा को सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं। ऐसे में अचानक तबादलों से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यक्षमता पर भी असर पड़ सकता है। विशेष रूप से महिला कर्मचारियों के लिए यह स्थिति और चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि उन्हें ड्यूटी के साथ-साथ परिवार, बच्चों की शिक्षा और घर की अन्य जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। इसके अतिरिक्त, घर पर वृद्ध माता-पिता या सास-ससुर की देखभाल की जिम्मेदारी भी स्थानांतरण के कारण प्रभावित हो सकती है।
फार्मेसी यूनियन के जिला प्रधान संजीव सैनी ने कहा कि केवल उन्हीं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाए जो स्वेच्छा से तबादला चाहते हैं। साथ ही सभी कर्मचारी संघों के साथ वार्ता कर एक व्यावहारिक और नीति तैयार करने की अपील की।

कुरुक्षेत्र। सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपते स्वास्थ्य कर्मी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें