फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नव सत्र से होगी कैफेटेरिया की शुरुआत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विश्वविद्यालय में तैयार आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण कैफेटेरिया। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय परिसर में प्रशासन की ओर से आयुर्वेदिक शिक्षा व शोध संस्थान के निकट आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण नए कैफेटेरिया का निर्माण कराया गया है। आगामी नव सत्र में इसका शुभारंभ करने की योजना है।
विज्ञापन

हाल ही में काम पूरा होने के बाद ठेकेदार की ओर से कैफेटेरिया को प्रशासन को हैंडओवर कर दिया है। फिलहाल यहां 750 विद्यार्थी और 250 टीचिंग और नॉन टीचिंग का स्टाफ है। कैफेटेरिया में आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 10 सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं।
भीतर हॉल में खाने-पीने के समय गर्मी के मौसम के दौरान आरामदायक माहौल के लिए दो वातानुकूलित यंत्र और ताजे हवादार वातावरण के लिए बाहर बरामदे में सात पंखे और स्वच्छ पानी के लिए आरओ वाटर प्यूरीफायर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा बिजली आपूर्ति में बाधा न आए, इसके लिए सेलर पैनल की भी विशेष तौर पर व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

दो से तीन महीने में होगा टेंडर : डाॅ. धीमान

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. करतार सिंह धीमान ने कहा कि विद्यार्थियों और स्टाफ की सुविधा के लिए कैफेटेरिया की बहुत आवश्यकता थी। बाहर आने-जाने में अतिरिक्त समय लगता था। अगले दो से तीन महीने में नवनिर्मित कैफेटेरिया के टेंडर करके विद्यार्थियों और स्टाफ को समर्पित करने का प्रयास रहेगा। कैफेटेरिया के निर्माण पर लगभग 75 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया।

कुरुक्षेत्र। आयुष विश्वविद्यालय में तैयार आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण कैफेटेरिया। संवाद

कुरुक्षेत्र। आयुष विश्वविद्यालय में तैयार आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण कैफेटेरिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें