फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पंकज मित्तल कुरुक्षेत्र एवं रमेश गर्ग बने करनाल के जिला प्रभारी

Thu, 21 Aug 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने संगठन की जिला इकाइयों के विस्तार एवं कार्यों की समीक्षा के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें विभिन्न जिलों का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव राजेश सिंगला ने बताया कि इन नियुक्तियों में प्रदेश संगठन सचिव मुनीष मित्तल को सोनीपत जिला प्रभारी, संगठन सचिव रमेश गर्ग को करनाल जिला प्रभारी, प्रदेश संगठन सचिव पदम गुप्ता को पंचकूला जिला प्रभारी, संगठन सचिव प्रदीप गोयल को अंबाला जिला प्रभारी, सचिव नवदीप बंसल को यमुनानगर जिला प्रभारी, संगठन सचिव पंकज मित्तल को कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी, संगठन सचिव विनोद गोयल को पानीपत जिला प्रभारी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि संगठन सचिव विकास गर्ग को कैथल जिला प्रभारी, सचिव पुनीत गर्ग को जींद जिला प्रभारी, सचिव राकेश गोयल को सिरसा जिला प्रभारी, संगठन सचिव रवि दानेवालिया को फतेहाबाद जिला प्रभारी, सचिव प्रशांत सिंगला को हिसार जिला प्रभारी, संगठन सचिव सुशील गुप्ता को रोहतक जिला प्रभारी, सचिव डाॅ. राजेश गुप्ता को झज्जर जिला प्रभारी, सचिव रवि गर्ग बधवानिया को भिवानी जिला प्रभारी, संगठन सचिव हरिओम मित्तल भाली को चरखी दादरी जिला प्रभारी, सचिव देवेन्द्र गोयल को महेंद्रगढ़ जिला प्रभारी, सचिव प्रदीप ऐरन को रेवाड़ी जिला प्रभारी, सचिव प्रेमचंद गर्ग को गुरुग्राम जिला प्रभारी, सह महासचिव मुकेश बंसल को नूह जिला प्रभारी, सचिव सौरभ अग्रवाल को फरीदाबाद जिला प्रभारी, संगठन सचिव केदारनाथ अग्रवाल को पलवल जिला प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें