फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाज मंडी में क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए किया हवन

Thu, 21 Aug 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
लाडवा।  भंडारे में प्रसाद वितरित करते आढ़ती, मुनीम व अन्य। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी में बुधवार को क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन मंडी की आढ़ती एसोसिएशन की ओर से मंडी के समस्त आढ़तियों व मुनीमों के सहयोग से लगाया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे से पहले क्षेत्र व अनाज मंडी के आढ़तियों व किसानों की सुख-समृद्धि के लिए हवन का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

हवन यज्ञ पंडित कलाधर शास्त्री द्वारा विधिवत पूर्वक करवाया गया जिसमें मंडी के अनेक आढ़तियों ने पहुंचकर आहुतियां डालीं। हवन के बाद सभी आढ़ती नगर खेड़ा मंदिर गए और सभी की सुख-समृद्धि की अरदास करते हुए भंडारे के प्रसाद का भोग लगाया। मंडी के आढ़ती अनुज गोयल ने बताया कि मंडी में हर वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी आढ़ती, मुनीम व मंडी में काम करने वाले सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने बताया की नए सीजन से पहले किसानों, शहर व आढ़तियों की सुख समृद्धि के लिए हवन भी करवाया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें