फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिल्ली रैली को लेकर पंजेटा ने किया गांवों का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। दिल्ली में होने वाली कांग्रेस गठबंधन की महारैली में हलके से बड़ी संख्य में कार्यकर्ता एकजुटता का परिचय देंगे। महारैली में भीड़ भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करेगी। जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेता जसबीर पंजेटा जैनपुर ने हलके के गांवों का दौरा करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

पंजेटा ने जैनपुर, भूतमाजरा, बड़ौदी गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने अखंड हनुमान मंदिर मथाना चौंकी में जाकर पूजा-अर्चना कर स्वामी सत्यानंद से आशीर्वाद लिया। भाजपा पर आरोप लगाया कि झूठे वादों और वोट चोरी के जरिए जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाई है। महारैली में लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में एक नवंबर को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें