फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: तालाब में दिखे मगरमच्छ, लोगों में दहशत का माहौल, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

Thu, 30 Oct 2025 10:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

गांव रूआं के तालाब में वीरवार देर शाम दो मगरमच्छ देखे गए, जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो  बनाया है। 
विज्ञापन
तालाब में दिखे मगरमच्छ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव रूआं के तालाब में वीरवार देर शाम दो मगरमच्छ देखे गए, जिससे हड़कंप मच गया। गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों ने तालाब की ओर आना-जाना बंद कर दिया  है। शुक्रवार सुबह गांव के लोग एसडीएम से मिलकर मगरमच्छों को पकड़ने की मांग करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा के सारसा मंडल अध्यक्ष बाबू राम रुआं ने बताया कि गांव सारसा का एक युवक उनके गांव में गया हुआ था। उसने उन्हें कॉल कर बताया कि उनके गांव के तालाब में दो से तीन मगरमच्छ देखे गए हैं, जिसकी वीडियो भी बनाई गई है। वहीं, सूचना मिलने पर कई ग्रामीणों ने भी कहा कि पहले भी तालाब में मगरमच्छ देखे जा चुके हैं। बाबू राम ने बताया कि सुबह एसडीएम से गांव के लोग मुलाकात कर इन मगरमंच्छों को पकड़ने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि तालाब की ओर लोग अक्सर पशु लेकर जाते हैं। बच्चे भी तालाब की ओर घूमने जाते हैं  जिसके चलते कोई भी घटना हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें