फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: धीरेंद्र शास्त्री बोले- साधारण नहीं अद्भुत भूमि है कुरुक्षेत्र, BJP प्रत्याशी भी कथा सुनने पहुंचे

Sun, 19 May 2024 11:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कथा का पाठ करते पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा व कुरुक्षेत्र साधारण भूमि नहीं है यह अद्भुत भूमि है। हरियाणा का मतलब ही हरि का आना है। यहां भगवान खुद आए हैं। ऐसे ही कुरुक्षेत्र भूमि है जहां विश्व का सबसे बड़ा धर्म युद्ध हुआ था। इसी भूमि पर भगवान श्रीकृष्णा ने गीता का संदेश पूरी मानवता के लिए दिया था। यह विचार बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने व्यक्त किए। वे रविवार को पहली बार कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने श्री हनुमंत कथा शुरू की। तीन दिवसीय यह कथा मंगलवार तक चलेगी।

विज्ञापन


इसके पहले ही दिन हरियाणा के साथ-साथ पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान चंडीगढ़ वह आसपास के अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल भी मां एवं पूर्व मंत्री सावित्रि जिंदल व पत्नी शालू जिंदल के साथ प्रवचन सूनने पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा के भजनों पर जमकर आंनद लिया। वहीं बागेश्वर बाबा ने कहा कि वह पहली बार हरियाणा और यहां भी धर्म की भूमि कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं जहां पवित्र ब्रह्म सरोवर के तट पर उन्हें श्री हनुमंत कथा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी अष्ट सिद्धि और नव विधि के दाता है वह हर किसी का संकट हर लेते हैं हमें उनके चरणों में बार-बार प्रणाम करना चाहिए। जो भक्त हनुमान जी की पूजा करते हैं उन पर कभी संकट नहीं आ सकता। बागेश्वर बाबा ने भजनों के जरिए हनुमान जी की महिमा गई तो श्रद्धालु भी झूमने पर मजबूर हो गए। हर कोई बागेश्वर बाबा की झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें