फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पल्लवी को मिस फेयरवेल का खिताब, तो तमन्ना बनी मिस फ्रेशर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फेयरवेल पार्टी के दौरान चित्र खिंचवाती छात्राएं। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में बीए और एमए कक्षाओं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कॉलेज के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर ने की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन के किसी भी मुकाम पर अपने शिक्षकों को न भूलें, क्योंकि वही उनके सफल भविष्य की नींव रखते हैं।

समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर छात्राओं को विशेष खिताबों से सम्मानित किया गया। स्नातकोत्तर कक्षाओं में एमए हिंदी की छात्रा को मिस फेयरवेल चुना गया, जबकि स्नातक वर्ग से पल्लवी को मिस फेयरवेल का खिताब मिला। वहीं तमन्ना को मिस फ्रेशर घोषित किया गया।
विज्ञापन


विदाई समारोह में छात्राओं ने गीत, नृत्य और कविताओं की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर कॉलेज काउंसिल के सदस्य डॉ. मीनाक्षी, डॉ. पूनम बागी, डॉ. संजय, डॉ. कृष्ण और डॉ. बीर इंदर कौर उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र। फेयरवेल पार्टी के दौरान चित्र खिंचवाती छात्राएं। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें