फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पाई ने क्रिकेट प्रतियोगिता में बहु अकबरपुर को हराया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मैच के बाद चर्चा करते हुए पाई टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुब्रह्मानंद टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता झिरबड़ी में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाई की टीम ने बहु अकबरपुर को हराया। बहुअकबरपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाई की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए।
विज्ञापन


पाई की ओर से राजेश पाई ने 52 गेंदों पर 96 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। वहीं साहिल पाई ने 28 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 2 चौके लगाए।

बहुअकबरपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन ठाकुर ने 4 ओवर में 53 रन दिए, जबकि मोहित काला ने 4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहुअकबरपुर की टीम मात्र 141 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अनिल ने 25 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। पाई की ओर से राजेश पाई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि संजय ढूल ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। राजेश पाई को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 10 रन देकर 3 विकेट लेने के साथ 17 गेंदों पर 38 रन भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें