कुरुक्षेत्र। गांव किरमिच से सुनहेड़ी खालसा तक खड़ी की जा रही बिजली लाइन पर वीरवार को भी काम ठप रहा। किसान अपनी मांग पर अड़े रहे जबकि शुक्रवार को इस पर सभी पक्षों की ओर से पंचायत हो सकती है। इसमें कोई फैसला लिया जाएगा।
भाकियू नेता संजू नंबरदार, दिलबाग सिंह बारवा, संजीव आलमपुर सहित अन्य किसानों ने बताया कि यह लाइन जानबूझ कर मिलीभगत से खेतों के बीच से खड़ी की जा हरी है। कई जगह यह सड़क किनारे खड़ी की गई तो कई जगह खेतों में 10 फीट दूर तक खंभे खड़े कर दिए गए जिससे किसानों की इतनी जमीन खराब पड़ी रहेगी।
इसमें किसान फसल पैदा नहीं कर पाएंगे जबकि बिजली निगम को यह लाइन सड़क के साथ ही खड़ी करनी चाहिए। एसडीओ सुभाष पानू ने कहा कि कई लोगों ने सड़क किनारे खंभे खड़े करने का भी विरोध किया था, जिस कारण ही खेतों की ओर ये खंभे खड़े किए जाने लगे थे। अब सभी के साथ पंचायत में बैठकर समाधान निकाला जाएगा।