फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिछले सीजन के मुकाबले पिछड़ी धान की खरीद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में उठान के इंतजार में धान। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में इस बार धान की खरीद पिछले सीजन के मुकाबले पिछड़ गई है। अब तक जिले की अनाज मंडियों में 8 लाख 99 हजार 492 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद हुई है, जबकि पिछले सीजन में इसी अवधि तक 10 लाख 439 एमटी धान खरीदा जा चुका था। इस तरह पिछले सीजन की तुलना में इस बार खरीद में एक लाख एमटी से अधिक का अंतर है।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई थी। इस बार करीब एक लाख हेक्टेयर रकबे में पीआर धान की रोपाई की गई थी। इसके बावजूद खरीद के आंकड़े पिछले सीजन के स्तर तक नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि वीरवार को मंडियों में 2154 एमटी धान की खरीद हुई, जबकि पिछले सीजन में इसी दिन केवल 71 एमटी धान खरीदा गया था।
धान खरीद की निर्धारित अंतिम तिथि 15 नवंबर है। ऐसे में अब खरीद प्रक्रिया के लिए कुछ ही दिन शेष हैं। वहीं, मंडियों में खरीदे गए धान का उठान करीब 98 फीसदी पूरा हो चुका है। अब तक 8 लाख 85 हजार 433 एमटी धान का उठान किया जा चुका है। वीरवार को 1955 एमटी धान का उठान हुआ, जो कुल खरीद का करीब 0.2 फीसदी रहा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, किसानों को खरीदे गए धान का शत-प्रतिशत भुगतान किया जा चुका है। अब तक 2172 करोड़ 27 लाख 28 हजार 335 रुपये का भुगतान किया गया है।
डीएफएससी नरेश कुमार ने बताया कि जिले में धान की आवक, खरीद, उठान और भुगतान का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके बावजूद सरकार के आदेशानुसार 15 नवंबर तक खरीद जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें