फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाजमंडियों में धान खरीद शुरू, पहले ही दिन गेट पास केंद्र पर किसान ने जड़ा ताला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुस्साए किसान गुरचरण सिंह को समझाने का प्रयास करते मार्केट कमेटी के अ​धिकारी। वीडि
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले की अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद मंगलवार से शुरू हो गई। खरीद के पहले दिन ही नमी आड़े आ गई, जिसके चलते खरीद दोपहर को ही शुरू हो सकी। महज 1372 एमटी धान की ही खरीद की जा सकी। खरीद के पहले ही दिन गेट पास को लेकर किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। थानेसर अनाजमंडी में गेट पास नहीं मिलने से नाराज बारवा के रहने वाले किसान गुरचरण ने मंडी के गेट नंबर एक पर स्थित गेट पास केंद्र पर ताला जड़ दिया। माचिस निकालकर चेतावनी दी कि अगर उसे गेट पास नहीं मिला तो वह यहीं जलकर मर जाएगा। इससे मंडी में कुछ देर के लिए अव्यवस्था फैल गई।
विज्ञापन

इस मामले का पता चलते ही भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के प्रदेश सचिव संजीव आलमपुर, जिला महासचिव दिलबाग सिंह बारवा, धर्मपाल, जयभगवान हथीरा व अन्य कार्यकर्ता भी पहुंच गए और उन्होंने किसान को मनाया और कड़ा रोष भी जाहिर किया। किसान गुरचरण ने कहा कि वह सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण करवा चुके हैं इसके बाद भी वे मंडी के गेट पर आए तो बताया कि उनकी फसल का सत्यापन नहीं हुआ है। उन्हें कहा गया कि पटवारी के पास जाएं। इसके बाद कभी सिस्टम न चलने का बहाना किया जा रहा तो कभी बार-बार समय दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वे बार-बार कतार में नहीं लग सकते। पूरी फसल का गेट पास दिया जाए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाया तो कुछ फसल के लिए वैरिफिकेशन मिलने पर गेट पास दिया गया। उधर भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को किसानों की परेशानी समझनी चाहिए। व्यवस्था सरल हो, ताकि किसानों को इस तरह से परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन


नमी ने रोकी खरीद की रफ्तार
सरकारी खरीद के पहले दिन धान में नमी अधिक होने के कारण खरीद की रफ्तार धीमी रही। मंडियों में किसान धान लेकर पहुंचे लेकिन निर्धारित नमी मानक पूरा नहीं होने के कारण कई किसानों को इंतजार करना पड़ा। अधिकारियों की ओर से किसानों से धान को निर्धारित मानकों के अनुरूप लाने की अपील की गई।


लड्डू बांटकर कराई खरीद की शुरुआत
दोपहर करीब 12 बजे पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मंडी में पहुंचकर धान खरीद की शुरुआत कराई। इस दौरान किसानों और आढ़तियों को लड्डू बांटे गए। वहीं पूर्व राज्यमंत्री ने मार्केट कमेटी कार्यालय में अधिकारियों व आढ़तियों के साथ बैठक भी की और खरीद में कोई परेशानी न आने देने को कहा।


22 में से महज छह मंडियों में हुई खरीद



दो एजेंसियों को खरीद का जिम्मा
जिले में 22 अनाज मंडियां फिलहाल धान खरीद के लिए तय की गई है, जहां खाद् एवं पूर्ति विभाग व हैफेड को जिम्मा सौंपा है। जिसमें पहले दिन हैफेड ने महज 76 एमटी धान ही खरीदा है। पहले दिन उठान शून्य रहा। किसान व श्रमिक दिनभर धान का सुखाने में भी जुटे रहे। एक दिन पहले आई बारिश के चलते धान में नमी आ गई थी और खरीद एजेंसियों को अधिकतर ढेरियों पर 20 प्रतिशत से ज्यादा तक नमी मिली।

कुरुक्षेत्र। गुस्साए किसान गुरचरण सिंह को समझाने का प्रयास करते मार्केट कमेटी के अधिकारी। वीडि

कुरुक्षेत्र। गुस्साए किसान गुरचरण सिंह को समझाने का प्रयास करते मार्केट कमेटी के अधिकारी। वीडि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें