फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिपली-लाडवा रोड पर दौड़ाए जा रहे ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रात में पिपली पुल की छत से लगता हुआ लाडवा रोड की तरफ जाता ओवरलोड ट्रक। संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर नियमों को ताक पर रखकर वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। इस कारण आए दिन हादसे की आशंका रहती है। न केवल तेज रफ्तार वाहनों बल्कि क्षमता से अधिक वजन लेकर चलने वाली भारी गाड़ियों की भी रोड पर भरमार है जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इसके अलावा शराब पीकर चलाने वालों और सूखे मादक पदार्थों के सेवन करके अंधाधुंध दौड़ाने वालों का भी बोलबाला है। बावजूद इसके प्रशासन के पास इनको नियंत्रित करने का कोई ठोस बंदोबस्त नजर नहीं आ रहा। वर्ष 2016 में तत्कालीन विधायक डॉ. पवन सैनी ने तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसने के कुछ प्रयास जरूर किए थे।
उन्होंने पिपली-लाडवा रोड पर गांव बीड़ मथाना के एक्सीडेंटल मोड़ के निकट स्पीड गन के साथ पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगवाया था। स्पीड गन के माध्यम से एक किलोमीटर दूर से ही वाहनों की गति को स्कैन किया जा सकता था लेकिन कुछ दिन ही स्पीड गन यहां से गायब हो गई और अभी तक रोड पर गति नियंत्रण का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाया।
विज्ञापन

वहीं ओवरलोड ट्रक, डंपर और ट्रॉली सहित अन्य फॉरव्हीलर भी छोटे वाहन चालकों की जिंदगी के साथ सीएम सिटी लाडवा के इस हाईवे पर खिलवाड़ करते हैं। न इन्हें नियमों की परवाह है और न किसी की जिंदगी की। हालांकि जीटी रोड के निकट ही पिपली रोड पर सदर पुलिस थाना है, बावजूद इसके ओवरलोड वाहनों पर नियंत्रण नजर नहीं आता।

कुरुक्षेत्र। रात में पिपली पुल की छत से लगता हुआ लाडवा रोड की तरफ जाता ओवरलोड ट्रक। संवाद- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें