फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ओरिएंटेशन कार्यक्रम में समग्र अकादमिक नेतृत्व और प्रबंधन गुणों के बारे में की चर्चा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के परिप्रेक्ष्य में अकादमिक नेतृत्व, प्रशासन और प्रबंधन विषय पर आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम का कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजन किया गया। इसमें डॉ. राजन शर्मा ने समग्र अकादमिक नेतृत्व और प्रबंधन गुणों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा में प्रभावशाली नेतृत्व को शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रशासनिक दूरदर्शिता और सांस्कृतिक संवेदनशीलता के संतुलन के साथ संचालित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनईपी 2020 उच्च शिक्षण संस्थानों को शैक्षणिक, प्रशासनिक और वित्तीय स्वायत्तता प्रदान करने पर बल देती है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में कुशल संस्थागत प्रबंधकों की एक मजबूत टीम का निर्माण अत्यंत आवश्यक हो जाता है जिससे नवाचार और शोध को बढ़ावा दिया जा सके, छात्रों को केंद्र में रखकर परिणाम-आधारित शिक्षा सुनिश्चित की जा सके और बहु-विषयक व लचीले पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक क्रियांवित किया जा सके।

द्वितीय सत्र में, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने अकादमिक नेतृत्व, प्रशासन और प्रबंधन गुणों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया, जो एनईपी के उद्देश्यों के अनुरूप भारत की शिक्षा प्रणाली के रूपांतरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने दूरदर्शी सोच, संस्थागत लक्ष्यों को एनईपी 2020 के निर्देशों के साथ कई अन्य बिंदुओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने संरेखित करने की क्षमता, नैतिक और समावेशी नेतृत्व, विविधता, समानता और नैतिक प्रशासन को बढ़ावा देना, सहयोगात्मक भावना, संकाय, प्रशासन और हितधारकों के बीच टीम वर्क को बढ़ावा देना, नवाचारशील सोच, प्रौद्योगिकी, शोध और नई शिक्षण विधियों को अपनाना, निर्णय लेने की क्षमता डेटा-संचालित निर्णयों की ओर से शैक्षणिक परिणामों को बेहतर बनाना, मार्गदर्शन, विकास भविष्य के नेताओं को तैयार करना और पेशेवर विकास को समर्थन देना बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें