कुरुक्षेत्र। पुरातत्व विभाग के नुमाइंदे को ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठनों के सदस्य। विज्ञप्ति
- फोटो : संवाद
कुरुक्षेत्र। थानेसर के गोशाला बाजार स्थित चीनी मस्जिद में विवाद के संबंध में हिंदू संगठनों और समाज के बुद्धिजीवियों ने पुरातत्व विभाग को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से बताया गया कि पुरातत्व विभाग की गाइडलाइन के अनुसार 100 मीटर के दायरे में बिना अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। नियमों की अनदेखी करते हुए विशेष समुदाय के लोगों ने मस्जिद पर लेंटर डालने की जो तैयारी की थी, उसे स्थानीय लोगों और पुरातत्व विभाग व प्रशासन की मुस्तैदी से रोक दिया था।
समाज के लोगों की ओर से वार्ड-32 के पार्षद सुधीर, पार्षद-31 कवि बजाज, कई हिंदू संगठनों, बुद्धिजीवियों के माध्यम से पुरातत्व विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की गई कि कुछ लोगों ने अवैध निर्माण की तैयारी लगभग पूरी कर ली थी। शटरिंग हो चुकी थी और सरिया बंध रहा था। वह कभी भी पुरातत्व विभाग व प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए अपने अर्ध निर्मित मस्जिद को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे कि पहले भी वे लोग पुलिस थाने में लिखित रूप से देकर लिखित समझौते का उल्लंघन कर चुके हैं। उसमें लिखा था कि अल्प समाज के लोग नियमों का पालन करेंगे, गैर कानूनी कार्य नहीं करेंगे।
वार्ड-32 पार्षद सुधीर, वार्ड-31 पार्षद कवि बजाज और हिंदू संगठनों ने मांग की है कि पुरातत्व विभाग व जिला प्रशासन से मांग की गई कि लेंटर के निर्माण संबंधी सामग्री को तुरंत विवादित स्थल से हटाया जाए। ज्ञापन की कॉपी पुरातत्व विभाग के हेड ऑफिस चंडीगढ़ भी मेल की गई। इस अवसर पर ऋषि अरोड़ा, राजेश अरोड़ा, रोहतास सैनी, धीरज चोपड़ा, कीर्ति धवन और संदीप कोहली सहित अन्य मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। पुरातत्व विभाग के नुमाइंदे को ज्ञापन सौंपते हिंदू संगठनों के सदस्य। विज्ञप्ति- फोटो : संवाद