फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पैरोल उल्लंघन के मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। यमुनानगर जिला जेल प्रशासन ने लाडवा थाना पुलिस को पत्र लिखकर दोषी विकास उर्फ संजू के खिलाफ पैरोल उल्लंघन का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। सेलेमपुर गांव निवासी विकास को 2019 में हत्या और अन्य धाराओं में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन


जिला जेल यमुनानगर के अधीक्षक ने पत्र में बताया कि विकास को 31 मार्च को 10 सप्ताह की पैरोल पर रिहा किया गया था, लेकिन वह 10 जून को जेल में आत्मसमर्पण करने नहीं आया। पुलिस से पैरोल अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर दोषी को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही जिला मजिस्ट्रेट कुरुक्षेत्र से पैरोल के दौरान जमा जमानत राशि जब्त करने की मांग की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें