फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं जनता ने कांग्रेस को नकारा : नायब सैनी

Mon, 25 Aug 2025 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चुनाव में हारने के बाद कांग्रेसी पहले ईवीएम को दोष देते थे, जबकि यह एक पारदर्शी व्यवस्था है, जिसे वोट देंगे वोट उसी को ही जाएगा। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाने का काम कर रही है। इसलिए जनता ने भी कांग्रेस को पूरी तरह से नाकारा दिया है। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कुरुक्षेत्र के गांव पटाक माजरा में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की ओर से रखी गई सभी मांगों को संबंधित विभाग के पास भेजकर उन्हें पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पंचायत के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में कुछ विपक्ष के लोग विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। हम हर बिंदु पर चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान हमने संकल्प पत्र में 217 वायदे किए थे। अब तक सरकार ने संकल्प पत्र के 41 वायदों को पूरा कर लिया है और इस वर्ष के अंत तक 90 और वायदे पूरे हो जाएंगे। सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल यूनिवर्सिटी में डायलिसिस की मुफ्त सुविधा मुहैया करवाई। हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य बना है, जहां पर किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। जल्द ही प्रदेश में पुलिस विभाग में सिपाही पदों की भर्ती निकाली जाएगी, जिसकी योजना बनाई जा रही है। युवा मेहनत करें। नौकरियों में भर्ती पूर्ण पारदर्शी तरीके से होंगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष तेजिंद्र गोल्डी, नरेंद्र सिंह दबखेड़ा, भाजपा नेता नायब सिंह पटाक माजरा, रविंद्र सांगवान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें