फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वर्ण समाज के नेताओं की गिरफ्तारी का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करनाल दौरे के दौरान स्वर्ण समाज के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में परशुराम दल ने आवाज उठाई है। कुरुक्षेत्र में आयोजित संगठन की बैठक में पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

परशुराम दल के जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर कौशल ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों का स्वर्ण समाज और सामान्य वर्ग के युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
समाज के लोग इन नियमों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं। लोकतांत्रिक देश में अपनी मांग रखना और सरकारी नीतियों का विरोध करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है।
विज्ञापन

जिला महासचिव डॉ. सुभाष चंद्र कौशिक ने कहा कि काले झंडे दिखाकर या अपना पक्ष रखकर शांतिपूर्ण विरोध करने वालों को दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग करना उचित नहीं है। उन्होंने नेताओं की गिरफ्तारी और लोगों को घरों व धर्मशालाओं से उठाकर बसों में बैठाने की कार्रवाई को निंदनीय बताया। जिला सचिव नीलकंठ शर्मा ने कहा कि नियम वापस लेने के बजाय सरकार समीक्षा के लिए कमेटी गठित करने की बात कह रही है। जब तक यूजीसी के इन नियमों को पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता, परशुराम दल स्वर्ण समाज के साथ मिलकर विरोध जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें