फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवाओं के लिए मौका, स्पोर्ट्स कोचिंग डिप्लोमा के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले में खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स कोचिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का सुनहरा मौका है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के तहत नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनएसएनआईएस) पटियाला ने सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स कोचिंग डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 मार्च से शुरू हो चुके हैं जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल है। अभ्यर्थी 24 व 25 अप्रैल को अपने आवेदन में संशोधन भी कर सकेंगे। इस कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। कुरुक्षेत्र सहित प्रदेश के खिलाड़ी और युवा इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।

डिप्लोमा कोर्स में आर्चरी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों में कुल 785 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा कुछ खेलों में अतिरिक्त सीटों का भी प्रावधान रखा गया है। चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का मूल्यांकन शैक्षणिक योग्यता, खेल उपलब्धियों, ऑनलाइन टेस्ट, इंटरव्यू, फिटनेस टेस्ट और स्पोर्ट्स स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें