फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारिश के बाद पटरी पर लौटी अनाजमंडियों में व्यवस्था, उठान में दिखी तेजी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी में धान उठान में लगे ट्रक। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद मंगलवार को अनाजमंडियों में व्यवस्था सामान्य हुई। दिन भर खिली तेज धूप के कारण किसान और श्रमिक धान सुखाने में जुटे रहे। इससे धान के उठान कार्य में भी तेजी आई।
विज्ञापन

जिले में अब तक 1,34,504 किसानों से 7,80,025 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग ने 5,71,457 मीट्रिक टन धान खरीदा है। वहीं, हैफेड ने 2,08,568 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। कुल खरीदे गए धान में से 6,69,070 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। खरीद एजेंसियों को धान उठान कार्य निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। जिले में धान खरीद के लिए 22 केंद्र और मंडियां स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन



भुगतान की स्थिति
अब तक 92 फीसदी भुगतान किया जा चुका है। यह राशि 1561 करोड़ 19 लाख 24 हजार 672 रुपये है। यह भुगतान 1,34,504 किसानों को किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें