फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन- गोली चलाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत गोली चलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ शिल्लू सैनी वासी मोहननगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नरेश वासी कीर्ति नगर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पेंट का काम करता है। 11 अगस्त को उसका भाई घर पर नहीं आया था। वह अपने भाई को देखने के लिए अपने घर के बाहर मेन सड़क पर जाकर उसकी तलाश करने लगा। जब वह बाहर सड़क के किनारे खडा था तो उसी समय एक सफेद रंग की कार आई। कार में शराब ठेकेदार दीपू पंडित और उसके साथ तीन-चार लड़के बैठे हुए थे। उन्होंने उसके सामने कार रोकी और दीपू पंडित ने जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली उसकी दाहिनी टांग पर लगी, वह गली में अपने घर की तरफ भाग गया। 4 सितंबर को मामले में आरोपी अमित उर्फ मीता वासी पटियाला बैंक कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं 11 सितंबर को आरोपी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी, सुनील उर्फ शिल्लू नाई व अनमोल को गिरफ्तार किया गया। अब आरोपी सुनील उर्फ शिल्लू को काबू किया गया है, जिसे अदालत में पेश कर कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें