फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप को खुले पैसे न होने की सूरत में देनी होगी बकाया राशि की रसीद

Thu, 10 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद मची अफरा तफरी और अफवाहों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सजग हो गया है। घोषणा के बाद मंगलवार रात जिस तरह से डिपॉजिट मशीनों पर भीड़ उमड़ी और बाजारों में जिस तरह से अफवाहें चली। इसके बाद राज्य सरकार ने भी जिले के सभी डीसी को सजग रहने के लिए कहा है। इस संबंध में हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी डीसी को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। डीसी सुमेधा कटारिया ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने कहा है कि बैंकों में 500 और 1000 के नोट 31 दिसंबर तक जमा कराए जा सकते हैं। इसलिए लोगों को परेशान होने की जरूरत ही नहीं है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान डीसी कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार लोगों को 500 और 1000 रुपये के नोट बैंकों में जमा करवाने और बदलवाने के लिये धैर्य से काम लेना होगा।
विज्ञापन


आज भी यहां चलेंगे पांच सौ और हजार के नोट
डीसी ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप, सरकारी अस्पताल, सरकार अस्पतालों में उपचार और फार्मेसी, रेल टिकट काउंटर, सरकारी या पब्लिक सेक्टर की बसों के लिए टिकट काउंटरों और टिकट के क्रय के लिए विमान पत्तनों पर एयर लाईन टिकट काउंटर, मिल्क बूथ, सरकारी बीज व खाद्य बिक्री केंद्रों, शव दाह संस्कार घरों और कब्रिस्तानों पर आदि के भुगतान आदि के लिए 9 से 10 नवंबर 2016 तक नोट मान्य है। लोगों से 500 व 1000 हजार के नोटों को स्वीकार किया जाएगा।

हर तरफ रखी जाएगी नजर
डीसी कटारिया ने कहा कि मामले को प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ लेते हुए जिले में 6 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। इसके साथ ही 10 दिसंबर को बैंक खुलने पर यहां की व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण आंचल में लोगों को सही जानकारी देने के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के साथ-साथ सरपंचों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। उन्होंने कहा कि हैफेड के डीएम और कृषि विभाग के उपनिदेशक को आदेश जारी किए गए है कि सरकारी बीज और खाद्य केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए इन केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को नियुक्त करे।
विज्ञापन


 6 ड्यूटी मजिस्ट्रेट रखेंगे व्यवस्थाओं पर नजर
डीसी ने इस दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए 6 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया हैं। तहसीलदार थानेसर ईश्वर चंद को उपमंडल थानेसर का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार लाडवा प्रेम चंद को ब्लॉक लाडवा, नायब तहसीलदार बाबैन साहब सिंह को ब्लाक बाबैन, तहसीलदार शाहाबाद जोगिन्द्र शर्मा को उपमंडल शाहाबाद, तहसीलदार पिहोवा अनिल कुमार को उपमंडल पिहोवा, नायब तहसीलदार इस्माईलाबाद चेतना चौधरी को ब्लाक इस्माईलाबाद की जिम्मदारी सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें