फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविर में पहुंची महज पांच शिकायतें, अधिकारी जोहते रहे बाट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के जिला सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों को शिकायतों का इंतजार करना पड़ा। शिविर में केवल पांच शिकायतें ही पहुंचीं। इन शिकायतों में गांव बरना में जोहड़ खोदाई, संपत्ति पहचान पत्र और पेंशन से जुड़े मामले थे। इन सभी को जांच कर निपटाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन शिविर में अनुपस्थित रहे। उनकी व्यस्तता के कारण अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया ने शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने कम शिकायतों का कारण बारिश का मौसम बताया। हालांकि, एक शिकायतकर्ता ने कहा कि वह चार बार शिकायत कर चुका है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अतिरिक्त उपायुक्त सेतिया ने कहा कि शिविर का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली को जनभावनाओं के अनुरूप बनाना है। इसका लक्ष्य आमजन की समस्याओं के समाधान को गति देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें