कुरुक्षेत्र। परीक्षा केंद्र का दौरा करने के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश। विज्ञप्
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दाखिला के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा के अंतिम चरण में शुक्रवार को 66 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पंहुचे। इसके लिए कम्युनिटी सेंटर परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा दी, जिसमें उच्चतम अंक पाने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश पाने का अवसर मिलेगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि कुवि के विभिन्न विभागों व संस्थानों में वर्तमान सत्र में दाखिला के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण में शुक्रवार को एमए हिंदी की प्रवेश परीक्षा संचालित हुई, जिसमें 90 में से 66 परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया, जिस दौरान केंद्र की समुचित व्यवस्था का भी जायजा लिया। डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि 23 जून से शुरू हुई यूजी-पीजी कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाओं के अंतर्गत 33 कोर्सेज संचालित की गई है, जिसमें से 31 कोर्सेज का रिजल्ट नियमित पोर्टल पर विद्यार्थियों की सुविधा हेतु उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों व संस्थानों के पाठ्यक्रमों के यूजी कोर्सेज की मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को व पीजी कोर्सेज की मेरिट लिस्ट 14 जुलाई को आईयूएमएस केयूके पोर्टल पर अपलोड होगी, जिनमें सफल परीक्षार्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ हाजिर होना होगा।
सात व आठ जुलाई को होंगी ये परीक्षाएं
डॉ. अंकेश्वर ने बताया कि एमएससी एप्लाइड जियोलॉजी, बीएड स्पेशल एजूकेशन व मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस (2 वर्षीय) की परीक्षाओं का आयोजन सात व आठ जुलाई को किया जाएगा। इन परीक्षाओं के लिए 309 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया जोकि कम्युनिटी सेंटर व लॉ संस्थान में संचालित की जाएगी।