फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में 150 लोगों से आनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्य काबू

Thu, 09 Mar 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
arrested team members - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देशभर में आनलाइन ठगी करके 150 लोगों को चूना लगा चुके अंतरराज्जीय गिरोह के छह सदस्यों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने दिल्ली की शास्त्री मार्केट से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 3 और 8 मार्च को की गई। पुलिस पूछताछ में इन ठगों ने देश भर में ठगी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की हैं, जबकि पुलिस पूछताछ के दौरान इनसे कई बड़ी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। यह जानकारी उप पुलिस अधीक्षक शहर थानेसर नुपुर बिश्रोई ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से जिला पुलिस को लोगों को फोन कर उन्हें लोन दिलवाने के नाम पर, कभी टावर लगवाने के नाम पर तो कभी किसी की लाटरी निकलने के नाम पर उन्हें पैसे देने का झांसा देकर पैसे ठगने के मामले सामने आ रहे थे।  कुरुक्षेत्र स्थित विष्णु कालोनी वासी जगजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह ने 16 जुलाई 2016 को सिटी थाना थानेसर में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 अगस्त 2015 को उसे दिल्ली से सचिन, रोहित और संदीप चौहान ने फोन किया था। इन्होंने उसे 8 लाख रुपये का लोन दिलवाने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता उनकी बातों में आ गया। जगजीत के मुताबिक इन्होंने अपने खाते में पैसे डालने की बात कही। शिकायतकर्ता जैसे-जैसे इनके खाते में पैसे डलवाता गया वैसे-वैसे आरोपियों ने उसे और अधिक राशि लोन के रूप में दिलवाने का झांसा दिया। इस तरह इन आरोपियों ने शिकायतकर्ता ने लोन दिलवाने के नाम पर लगभग साढे़ 23 लाख रुपये की चपत लगाई।       

तीन मार्च को हुई थी पहली गिरफ्तारी            
जगजीत सिंह की शिकायत और 23 लाख रुपये का चूना लगाने के इस मामले के प्रकाश में आने के बाद एसपी के निर्देशानुसार यह मामला आर्थिक अपराध शाखा को सौंपा गया था। आर्थिक अपराध शाखा कुरुक्षेत्र की टीम में उप निरीक्षक सीता राम, उप निरीक्षक राजेश्वर, महेश, सहायक उप निरीक्षक रामप्रकाश, सहायक उप निरीक्षक रमेश व महेंद्र, मुख्य सिपाही मलकीत, विद्युत भूषण व सिपाही सुरेंद्र की टीम अब तक दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन पुलिस को सफलता 3 मार्च 2017 को हाथ लगी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली जेजे कालोनी पाकेट-2 द्वारिका सेक्टर 16 ए, ककरोला वासी रामकुमार पुत्र विजय कुुमार को शास्त्री नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में रामकुमार ने अपने साथियों के नामों का खुलासा किया था।
विज्ञापन


पूछताछ में हुए नामों का खुलासा होने के बाद कुरुक्षेत्र पुलिस ने इसी गिरोह के अन्य साथी मूल रुप से पिपरोली, जिला इटावा वासी राहुल पुत्र अशोक पिछले कुछ समय से दिल्ली के शास्त्री नगर नजदीक नाग मंदिर क्षेत्र में रह रहा था। वहीं विजय पुत्र नंद राम वासी मध्यप्रदेश, महाराजपुर वासी विजय पुत्र नंदराम, दिल्ली सेक्टर 16 रोहिणी में किराए के घर में रह रहा था। कन्हैया पुत्र नरेश ज्वालापुरी, नागलोई दिल्ली, पिथोरगढ जिला चम्पावत उत्तराखंड वासी दिनेश पुत्र धीरेंद्र सिंह भी किरायेदार के घर में महाबीर नगर तिलक नगर दिल्ली को रोहिणी सेक्टर-7 दिल्ली में रह रहा था, जबकि यूपी के गांव गुमटी रावतपुर अभिषेक पुत्र आनंद भी सुभद्रा कालोनी दिल्ली में ही किराये के घर में रह रहा था। पुलिस ने उक्त सभी को भी शास्त्री नगर दिल्ली से गिरफ्तार किया है।       
   
इन राज्यों में बना चुुके हैं शिकार           
मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, गुजरात, तामिलनाडु, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में इन्होंने ठगी की लगभग 150 वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि ये लोग फोन करके लोगों को किसी भी तरह का लोन देने या टावर लगवाने या फिर अन्य किसी भी तरह का लाटरी या गाड़ी आदि निकलने के प्रलोभन में फंसाकर उन्हें पैसे देने का लालच देकर अपना शिकार बनाते थे और फिर शिकार से अपने फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर खुलवाये गये खातों में पैसे डालने को कहते हैं और उनसे पैसे ऐंठते थे। आरोपियों ने ये भी स्वीकार किया कि ये इस तरह की ठगी की वारदातों को अंजाम देने के लिये अक्सर फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर लिये गये मोबाइल सिमों का ही प्रयोग करते थे और कुछ ही समय बाद सिम बंद कर देते थे। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन आरोपियों ने दिल्ली में ही अलग-अलग नाम से काल सेंटर खोले हुये हैं।       
  
यहां चलाते थे काल सेंटर            
आरोपी विजय ने वीएस कैपीटल के नाम से सेक्टर-7 रोहिणी में और आरोपी राहुल ने एकेएस. इंटरप्राइजिज के नाम से शास्त्री नगर दिल्ली में काल सेंटर खोला हुआ है। उन्होंने बताया कि इन सभी को आज मुख्य जिला सत्र न्यायाधीश नताशा शर्मा की अदालत में पेश कर माननीय अदालत से उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लाया गया है। बहरहाल पुलिस पूछताछ में अभी और भी कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें