फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी पूछ खाते से उड़ाए 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर के अंतर्गत ओटीपी नंबर पूछ अज्ञात व्यक्ति ने 70 हजार रुपये निकाल लिए। आरोपित ने आपरेटर को बजाज फाइनेंस का कार्ड चालू कराने का झांसा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुलाब सिंह ने थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई कि 19 फरवरी को उसके पास दोपहर के समय फोन आया। फोन करने वाले ने उसे कहा कि उसका बजाज फाइनेंस कार्ड ब्लॉक है। अगर वे इस कार्ड को खुलवाना चाहते हैं तो कंपनी की एप्लीकेशन को डाउनलोड करें। शिकायतकर्ता के बेटे ने उक्त नंबर पर फोन किया तो आरोपित ने उससे एप्लीकेशन डाउनलोड कराई। आरोपित ने उसने इएमआई किस्त वाले खाते के एटीएम का नंबर पूछा और मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर ले लिया। शिकायत में बताया कि अगले दिन उसके खाते से पहले 40 हजार व उसके बाद 30 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें