फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरु

Sat, 07 Mar 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने मई 2026 में होने वाली विभिन्न स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) कार्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सभी संबद्ध कॉलेजों, विभागों और संस्थानों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि परीक्षा फॉर्म आईयूएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। यह सुविधा एनईपी, गैर-एनईपी, सीबीसीएस और गैर-सीबीसीएस पाठ्यक्रमों के तहत आने वाले वार्षिक और सेमेस्टर कार्यक्रमों (बीएड रीअपियर और एडिशनल को छोड़कर) के छात्रों के लिए उपलब्ध होगी।

परीक्षा फॉर्म जमा करने की समय-सारिणी और शुल्क के अनुसार सामान्य शुल्क के साथ 20 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक, 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 मार्च से 30 मार्च 2026 तक, 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 31 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक, 5000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 11 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक, 10,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक, 12,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ एक मई से 11 मई 2026 तक और 15,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 12 मई से 29 मई 2026 तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि सामान्य शुल्क की अंतिम तिथि 20 मार्च है, उसके बाद निर्धारित विलंब शुल्क लगेगा। विलंब शुल्क किसी भी स्थिति में माफ नहीं किया जाएगा।


बॉक्स
छात्रों और कॉलेजों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

डॉ. अकेश्वर प्रकाश ने बताया कि छात्र अपने लॉगिन में जाकर पहले से मैप किए गए विषयों (सब्जेक्ट्स) को क्रॉस-चेक कर सकते हैं। कोई भी त्रुटि होने पर तुरंत अपने कॉलेज/विभाग को सूचित करें।

संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य सुनिश्चित करें कि सभी छात्रों का आईयूएमएस पोर्टल पर पंजीकरण हो, क्योंकि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने, रिअपीयर फॉर्म भरने और री-इवैल्यूएशन जैसी सभी गतिविधियां अब इसी पोर्टल से होंगी। उन्होंने बताया कि एबीसी आईडी का अनिवार्य रूप से उल्लेख करना होगा, अन्यथा छात्रों का क्रेडिट स्कोर अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स पर उपलब्ध नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि बीएड (रीअपीयर एवं एडिशनल) के फॉर्म के लिए बाद में अलग से नोटिफिकेशन जारी कर भरे जाएंगे जबकि एलएलबी, एलएलएम, बीएएलएलबी, बीबीएएलएलबी और बी.पी.एड द्वितीय सेमेस्टर के फुल पेपर्स के फॉर्म भी आईयूएमएस पोर्टल के माध्यम से ही भरे जाएंगे। उन्हाेंने बताया कि मैनुअल या ऑफलाइन परीक्षा फॉर्म किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


अगर कोई छात्र परीक्षा शुरू होने के बाद फॉर्म भरता है, तो वह उन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेगा जो उसके फॉर्म जमा करने से पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं। ऐसे छात्र केवल शेष विषयों की परीक्षाओं में ही बैठ सकेंगे। सभी विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों से अनुरोध है कि वे समय पर इस प्रक्रिया को सुनिश्चित करवाएं। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डेट शीट देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें