कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमरी चौक के साथ लगती अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन ने सांसद नवीन जिंदल से मुलाकात की। इस दौरान विकास कार्य करवाए जाने की मांग उठाई गई। एसोसिएशन प्रधान ईश्वर सिंह, उपप्रधान जगमंदर भंडारी, सचिव गुलाब सिंह सैनी व सत्यनारायण वर्मा, डॉ. बलविंदर, आदि ने बताया और सांसद जिंदल को लिखित में दिए ज्ञापन में कहा है कि टाउनशिप में पीने के पानी के लिए यहां पहले से ही ट्यूबवेल है, जिसको एसोसिएशन संचालित कर रही है किंतु आर्थिक अभाव से पानी की नियमित सप्लाई करने में मुश्किलें आ रही हैं। पीने के पानी की सुविधाओं को सरकार अपने अधीन लें। साथ ही टाउनशिप का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पिछले छह महीने से काम नहीं कर रहा है गंदा पानी आने जाने वाली सड़कों पर बह रहा है। सीवरेज को टाउनशिप के पास वाले नाले से जोड़ा जाना चाहिए। संवाद