फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज में ऑनलाइन होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। डीएवी कॉलेज ने स्नातक स्तर पर दाखिला प्रक्रिया आरंभ कर दी है। उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला से जारी दिशा निर्देशों पर विभाग के पोर्टल पर आवेदन करने की व्यवस्था की गई है। इस पर सभी स्नातर्क में प्रवेश करने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी संकायों की स्नातक कक्षाओं में आवेदन एक से आठ अगस्त तक होंगे।
प्राचार्य डॉ. कामदेव झा ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में आवेदन करने की प्रक्रिया एक अगस्त से आरंभ होगी। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया दो से नौ अगस्त तक पूरी की जाएगी। प्रथम मेरिट सूची 12 अगस्त को जारी होगी, जिसकी एडमिशन वैद्यता व फीस 16 अगस्त तक जमा होगी। दूसरी मेरिट सूची 19 अगस्त को जारी होकर उसकी वैद्यता व फीस 23 अगस्त तक जमा हो सकेगी।
विज्ञापन

कॉलेज में विभिन्न संकायों की कुल 880 सीटों के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। इसमें बीए में 400 सीट उपलब्ध है। बीकॉम में 160, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 160 और बीएससी (नॉन मेडिकल) में भी 160 सीटें उपलब्ध हैं। यह कॉलेज छात्रों को शिक्षा व सांस्कृतिक के साथ खेल क्षेत्र में भी आगे बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉलेज के कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्र स्तर पर खेल चुके हैं। कोरोना काल के दौरान कॉलेज के छात्रों ने फेस मास्क बनाकर गांव-गांव में वितरित किए थे। इसके साथ-साथ कॉलेज की ओर से रक्तदान शिविर, खेल, शैक्षिक, सामाजिक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। किसी भी सहायता के लिए छात्र कॉलेज आकर, फोन और वेबसाइट पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें