फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सभी राजकीय आईटीआई में सात से शुरू होगी ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला की सभी राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2024-2025 हेतु दाखिला प्रक्रिया सात जून से प्रारंभ हो रही है। इसलिए इस दाखिला प्रक्रिया हेतु आवेदन की सुविधा के लिए राजकीय आईटीआई कुरुक्षेत्र में निशुल्क हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र के प्रधानाचार्य एवं सहायक शिक्षुता सलाहकार जगमोहन ने कहा कि दाखिला लेने के इच्छुक आवेदकों के पास सभी जरूरी दस्तावेज जैसे कि 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट (अगर है तो), परिवार पहचान-पत्र, नया फोटो, हरियाणा डोमिसाइल, जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू है तो) चरित्र प्रमाणपत्र, गैप ईयर (अगर गैप है तो), पिता मृत्यु, अनाथ प्रमाणपत्र (अगर है तो), ओटीपी हेतु फैमली आईडी में मोबाइल नंबर आवश्यक है, आवेदकों के पास स्वयं की ई-मेल आईडी अनिवार्य है, बैंक बचत खाता की कॉपी, इनकम सर्टिफिकेट, ऑनलाइन फीस जमा करवाने के लिए आवेदक के पास एटीएम, गूगल पे, फोन पे की सुविधा होनी चाहिए। इंजीनियरिंग व्यवसायों में दाखिला लेने वाली छात्राओं को विभाग द्वारा 500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे वहीं भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत आईटीआई डिप्लोमा धारकों को बोनस अंक देने का प्रावधान भी है वहीं छात्राओं के लिए फ्री बस पास सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें