फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में मिट्टी की ढांग गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रकाली मंदिर के पास फरीदकोट हाउस कॉलोनी में आठ फुट गहरे गड्ढे में मिट्टी ढांग गिरने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल राकेश कुमार को शहर के उजाला सिग्नस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे में दो अन्य मजदूरों को भी हल्की चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त कैलाश (53) हाल वासी गांधी नगर के रूप में हुई। ठेकेदार नंदलाल ने बताया कि फरीदकोट हाउस कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। बुधवार को वह अपने बेटे राहुल, कैलाश व राकेश के साथ आठ फुट गहरे गड्ढे में पाइप डाल रहे थे। कैलाश और राकेश नीचे गड्ढे में काम कर रहे और वह अपने बेटे राहुल के साथ उनकी मदद कर रहा था। गड्ढे में पाइप डालने का काम करीब-करीब पूरा हो चुका था।
वे अच्छी तरह से पाइप की जांच करके मिट्टी डालने ही वाले थे। इसी दौरान गड्ढे के पास पड़ी मिट्टी की ढांग उनके ऊपर गिर गई, जिस वजह वह चारों गड्ढे में ही दब गए। वह और उसका बेटा राहुल किसी तरह से मिट्टी हटाकर बाहर निकल आए, मगर कैलाश और राकेश नीचे दबे रह गए। उन्होंने बाहर आकर तुरंत जेसीबी से मिट्टी हटाने का काम शुरू कराया। दोनों को एंबुलेंस की मदद से उजाला सिग्नस अस्पताल में भर्ती कराया, मगर कैलाश की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। वहीं राकेश का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

नंदलाल ने बताया कि कैलाश दिहाड़ी मजदूरी ही करता था। वह बिहार के भागलपुर जिले के गांव नवछिया का रहने वाला है। उसका परिवार भी बिहार में ही रहता है। वह यहां गांधी नगर में किराए के कमरे पर रहता था। पिछले तीन दिन से ही वह उसके पास काम पर आ रहा था। उसके परिवार से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रख दिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मृतक के परिवार से संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें