फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बसंतपुर के निकट शाहाबाद मार्ग पर कैटर की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भुन्नी अंबाला निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि वह गांव केसरी स्थित एक राइस मिल में बतौर हेल्पर काम करता है। वहीं पर उसके पिता जसविंद्र सिंह भी बतौर फोरमैन काम करते है। वे रविवार को दोपहर करीब दो बजे अपनी बाइक पर अपने गांव आ रहे थे। उसके पिता उससे थोड़ी आगे चल रहे थे। बसंतपुर और मंधेडी के बीच में सामने से गलत साइड में आ रहे तेज रफ्तार कैंटर चालक ने उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसके पिता सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने अपने पिता को भाई कर्मजीत की मदद से शाहाबाद के अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से उन्हें चंडीगढ़ रैफर किया गया। इलाज के दौरान उसके पिता को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसको परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें