फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेंगू एक और मरीज मिला, 279 हुई संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू का एक और मरीज मिला। अब तक यहां कुल 3,586 संदिग्धों की जांच में 279 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसके साथ ही चिकनगुनिया का मामला भी सक्रिय है। शुक्रवार को विभाग की विभिन्न टीमों ने सेक्टर-तीन और पांच में डेंगू संदिग्ध 27 लोगों के सैंपल लिए, जबकि इसके एक दिन पहले लिए गए डेंगू के 36 संदिग्ध लोगों की जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां चिकनगुनिया के 13 संदिग्ध मामले में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन



एक व्यक्ति की रिपोर्ट मिली पॉजिटिव : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में चिकनगुनिया के एक और डेंगू के 279 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू के 275 मरीज रिकवर हो चुके हैं। इसमें तीन मरीजों को अस्पताल तो अन्य को घर पर उपचार दिया जा रहा है। अभी एक चिकनगुनिया और डेंगू के चार मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें