फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेंगू का एक और मरीज आया सामने, अभी तक 10 की पुष्टि

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पानी में दवा का छीड़काव करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव के कारण अब डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। रविवार को डेंगू का एक और मामला सामने आया है। सप्ताहभर में डेंगू के तीन मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक जिले में 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। मलेरिया के भी तीन मामले हो चुके हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले साल भी सितंबर माह में डेंगू के मरीजों की भरमार हो गई थी। 10 कॉलोनियां डेंगू का हॉट स्पॉट बन गई थीं। डेंगू के 242 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

डेंगू के दो मरीजों का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोर टू डोर जाकर 3264 घरों की जांच की। वहीं विभाग की टीम ने 12532 कंटेनर की जांच की। जांच में 209 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। लार्वा मिलने पर विभाग ने 15 लोगों को नोटिस दिया। अभी तक विभाग 1061 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस थमा चुका है।

स्थिति नियंत्रण में, टीम नष्ट करा रही लार्वा : डॉ. सुखबीर
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुखबीर सिंह का कहना है कि अभी जिलेभर में डेंगू के मामलों पर नियंत्रण है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर जाकर जांच कर रही हैं। लार्वा मिलने पर नष्ट कराया जा रहा है। वहीं लोगों को नोटिस भी दिया जा रहा है। अभी तक विभाग 1061 लोगों को नोटिस दे चुका है।

कुरुक्षेत्र। पानी में दवा का छीड़काव करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें