फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक लाख साधक बनाएंगे रिकार्ड, 100 सेक्टरों में बांटा जाएगा ब्रह्मसरोवर परिसर व मेला ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि धर्मनगरी में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव पर कई नए कीर्तिमान बनेंगे, जहां एक लाख लोग एक साथ योग करेंगे। महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि और योग गुरु स्वामी रामदेव मुख्य तौर पर शरीक होंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है जिसके अनुसार ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड को 100 सेक्टरों में बांटा जाएगा, जहां प्रदेश से आने वाले एक लाख योग साधक रिकॉर्ड कायम करेंगे।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने महोत्सव की तैयारी पर सोमवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने पिपली पैराकीट में अधिकारियों की बैठक के बाद पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के साथ 21 जून के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए लंबी चर्चा और विचार विमर्श किया। इसके उपरांत एसीएस ने अधिकारियों के साथ ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया। अतिरिक्त मुख्य ने कहा कि अच्छे योग करने वाले और योग का सेवाभाव समझकर कार्य करने वाले साधकों कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
इस योग महोत्सव में ब्रह्मसरोवर परिसर और मेला ग्राउंड चारों ओर योग करेंगे। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थी भी हिस्सा लेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए अधिकारियों, स्कूल संस्थानाओं, पुलिस-पैरामिलिट्री, पंचायतों, एनजीओ और संस्थाओं के साथ अलग-अलग बैठक करके जिम्मेदारियां तय करें। 19 जून को एक फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की कमी रहने, पर उसे समय पर दूर किया जा सके।
विज्ञापन


साधकों द्वारा करवाया जा रहा योगाभ्यास : जयदीप
योग आयोग के चेयरमैन डाॅ. जयदीप आर्य ने कहा कि सभी 22 जिलों में साधकों को योग सिखाया जा रहा है। वहीं 500 कार्यकर्ताओं को कुरुक्षेत्र जिला में दूसरे जिलों से बुलाया गया है। यह कार्यक्रम आठ जून से जिले के 422 गांवों और 122 शहरी वार्डों में पांच दिवसीय योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

स्वच्छता पर रहेगा फोकस : नेहा
उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि मेला क्षेत्र की साफ सफाई करने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य को केडीबी और डीएमसी कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी मिलकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें