फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक घंटे की बारिश से खुली प्रशासन की पोल, निकासी न होने से शहर में हुआ जलभराव

Sat, 15 Aug 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-़17 आर्य समाज मार्केट रोड व आसपास ये बने रहे हालात। संवाद  - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शुक्रवार को करीब एक घंटे हुई तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी। बारिश के कारण शहर के कई बाजारों, रिहायशी क्षेत्रों और सेक्टरों में जलभराव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। कई क्षेत्रों में बारिश थमने के घंटों बाद भी पानी की निकासी नहीं हो सकी। 40 एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि देर रात को फिर बारिश की संभावना बनी रही।
कुरुक्षेत्र पैनोरमा परिसर भी बारिश के पानी से तालाब में तब्दील हो गया तो शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों और गलियों में पानी जमा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। नीचे के इलाकों में स्थिति अधिक ज्यादा खराब रही। लोगों का कहना है कि हर बार बारिश से पहले जल निकासी के इंतजाम दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन बारिश होते ही व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आ जाती है।
विज्ञापन



दुकानों व घरों में भी भरा पानी
तेज बारिश के कारण बाजारों से लेकर रिहायशी क्षेत्र व सेक्टर तक तालाब बन गए। सेक्टर-17 में देर रात तक भी पानी निकासी नहीं हो पाई। फूड मार्केट में भी जलभराव रहा तो वहीं आर्य समाज रोड, एलआईसी रोड सहित अन्य सेक्टरों की सड़कों पर नदी की तरह पानी बहने लगा। बीआर आंबेडकर चौक बाजार की दर्जनों दुकानों में पानी भर गया। यहीं नहीं मोहन नगर व सेक्टर-13 के भी यही हालात बने रहे। इसके अलावा लोगों के घरों में पानी अंदर घुस गया। शहरवासियों ने कहा कि यदि एक घंटे की बारिश में यह स्थिति बन रही है तो अधिक बारिश होने पर हालात और गंभीर हो सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से स्थायी जल निकासी व्यवस्था करने की मांग की।


गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे
बारिश ने जहां शहर की व्यवस्थाओं की परीक्षा ली, वहीं लंबे समय से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। बारिश का ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने स्वागत किया। धान की फसल के लिए इस समय हुई बारिश को लाभदायक माना जा रहा है। गांव पलवल के किसान जयसिंह, धर्मा, अजमेर सिंह नेे कहा कि बारिश से धान की फसल में बड़ा फायदा होगा। लंबे समय से इतनी तेज बारिश की इंतजार की जा रही थी।
विज्ञापन




तेज बारिश के कारण ज्यादा रही परेशानी : राजेश
नगर परिषद ईओ राजेश कुमार ने कहा कि बारिश ज्यादा तेज रही, जिसके चलते कईं क्षेत्रों में जलभराव हुआ। कुछ समय बाद अनेक क्षेत्रों से पानी निकासी हो गई। जहां शिकायतें मिली, वहां कर्मचारी निकासी दुरूस्त करने में लगाए जाते रहे।

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-़17 आर्य समाज मार्केट रोड व आसपास ये बने रहे हालात। संवाद - फोटो : Archive

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-़17 आर्य समाज मार्केट रोड व आसपास ये बने रहे हालात। संवाद - फोटो : Archive

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-़17 आर्य समाज मार्केट रोड व आसपास ये बने रहे हालात। संवाद - फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें