फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल

Tue, 10 Jun 2014 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। लाडवा-रादौर मार्ग पर नई अनाज मंडी गेट के सामने एक ट्रक-मोटर साइकिल दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन



घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ा निवासी राज मिस्त्री का काम करने वाला हसन अपनी मोटर साइकिल पर रादौर की ओर से लाडवा मंडी की ओर आ रहा था कि अनाज मंडी गेट के सामने पिपली की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने अपना संतुलन खो दिया और मोटर साइकिल में टक्कर दे मारी, जिससे मोटर साइकिल सवार हसन की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा ऋषिपाल घायल हो गया।

 उसे तुरंत लाडवा के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया। लाडवा पुलिस ने सूचना मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


वहीं रविवार देररात लगभग 10 बजे लाडवा पिपली मार्ग पर निवारसी मोड़ के निकट एक दुर्घटना में निवारसी का वृद्ध करता राम पैदल जा रहा था कि सामने से आ रही एक तेज गति कार ने वृद्ध को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लाडवा पुलिस के एएसआई तेजपाल और चालक भूपिंद्र सिंह उसे पीसीआर में डालकर लाडवा के सरकारी अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें