फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 281 केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में रोजाना नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। मंगलवार को भी इन दोनों शिक्षण संस्थान से तीन प्रोफेसर सहित आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जबकि जिलेभर में एक चिकित्सक व एलएनजेपी अस्पताल की एक नर्सिंग अधिकारी समेत 281 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उधर, उपचार के दौरान पटेल नगर वासी 58 वर्षीय व्यक्ति ने शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नगर परिषद के कर्मचारियों ने कोविड-19 गाइडलाइन के तहत मृतक का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 165 तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण जिले में 1864 तक एक्टिव केस पहुंच चुके हैं। इनमें से गंभीर हालत के चलते 418 को निजी व सरकारी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है, जबकि 56 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ऑक्सीजन पर रखा गया है। इसके अलावा 1390 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट किया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव रेट की दर 5.17 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि रिकवरी दर 85.85 तक पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 14 हजार 349 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 12 हजार 320 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा अब तक 2 लाख 80 हजार 264 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 2 लाख 62 हजार 747 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। विभाग को 3168 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि एनआईटी और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित विभिन्न जगह से 281 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 130 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें