जिले में शुक्रवार को 76 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए है, जबकि उपचार के दौरान एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 1572 तक पहुंच चुका है। इनमें से 960 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अभी भी जिले में 582 एक्टिव केस हैं और अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पिहोवा निवासी 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस व्यक्ति को 22 अगस्त को मुलाना मेडिकल कालेज में रेफर किया गया था। इस व्यक्ति को निमोनिया, शुगर, किडनी और हृदय रोग की भी शिकायत थी। इस व्यक्ति की मौत 27 अगस्त को देर रात्रि हुई है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 76 नए केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 960 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 35615 में से 32502 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शुक्रवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 76 नए केस सामने आएं हैं, जिनमें बाबैन से 56 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय महिला, बाबैन के एक गांव 45 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 3 से 26 वर्षीय युवक, झिंझरपुर से 50 वर्षीय व्यक्ति, अमीन रोड़ शिव कालोनी से 26 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय महिला, सेक्टर 4 से 28 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन से 35 वर्षीय व्यक्ति, न्यू लक्ष्मण कालोनी से 40 वर्षीय व्यक्ति, पटाक माजरा से 58 वर्षीय व्यक्ति, मथाना से 34 वर्षीय व्यक्ति, दीदारनगर से 51 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 3 से 37 वर्षीय व्यक्ति, अरुणाय से 66 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा केशव विहार से 65 वर्षीय महिला, मॉडल टाउन पिहोवा से 21 वर्षीय युवक, सैनी मोहल्ला पिहोवा से 28 वर्षीय महिला, पिहोवा वार्ड 1 से 29 वर्षीय महिला, चनालहेड़ी से 26 वर्षीय महिला, गांव छोटा स्याणा से 26 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय व्यक्ति, नंद कालोनी से 36 वर्षीय व्यक्ति, गांव लखमड़ी से 24 वर्षीय युवती, 10 वर्षीय बालक, रत्नगढ़ से 53 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय युवती, 11 वर्षीय युवती, गांव यारा से 59 वर्षीय व्यक्ति, हिंगाखेड़ी से 31 वर्षीय व्यक्ति, उमरी से 28 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 58 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कालोनी से 70 वर्षीय महिला, दयानंद कालोनी से 62 वर्षीय व्यक्ति, गऊशाला बाजार से 16 वर्षीय युवक, भीम कालोनी से 56 वर्षीय महिला, ब्रह्मा चौक आश्रम से 50 वर्षीय व्यक्ति, दयानंद कालोनी से 55 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, कुरुक्षेत्र 33 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 13 से 70 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 3 से 33 वर्षीय महिला, अंटेड़ी से 38 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, 75 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय युवती, ईशगरढ़ से 66 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र के एक सैैक्टर से 19 वर्षीय युवक, 74 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय महिला, जिंदल सिटी से 53 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा के एक निजी अस्पताल से 39 वर्षीय व्यक्ति, मछरौली से 35 वर्षीय व्यक्ति, हसनपुर से 19 वर्षीय युवक, सैक्टर 8 से 56 वर्षीय व्यक्ति, 47 वर्षीय महिला, विद्या नगर से 33 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 13 से 45 वर्षीय महिला, कनोनी बाबैन से 50 वर्षीय महिला, नंद कालोनी से 34 वर्षीय, 35 वर्षीय महिला, कीर्ति नगर से 38 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बालक, मडाडो से 37 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 57 वर्षीय महिला, रत्नगढ़ से 38 वर्षीय महिला, यारा से 60 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति, दीदार नगर से 63 वर्षीय व्यक्ति, झाम्ब कालोनी से 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
सीएमओ ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 24 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें मुल्तान कालोनी से 47 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 8 से 68 वर्षीय व्यक्ति, कैलाश नगर से 58 वर्षीय व्यक्ति, विष्णु कालोनी से 40 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवती, 17 वर्षीय युवती, लक्ष्मण कालोनी से 63 वर्षीय महिला, तंगौर गांव से 26 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद हुडा से 26 वर्षीय महिला, 27 वर्षीय व्यक्ति, अंटेड़ी से 41 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, शीलानगर से 85 वर्षीय व्यक्ति, ठसका मीराजीं से 14 वर्षीय बालक, 20 वर्षीय युवक, भट्टमाजरा से 40 वर्षीय व्यक्ति, झिंवरहेड़ी से 80 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, चट्ठा काम्प्लेक्स से 60 वर्षीय व्यक्ति, गुरुनानक मौहल्ला से 40 वर्षीय व्यक्ति, अंटेड़ी से 70 वर्षीय महिला, 63 वर्षीय महिला, ईशरगढ़ से 65 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 3033 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 619 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है तथा 65 को होटल में क्वारंटीन किया गया है।