फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश से लाकर बेचता था अफीम, धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मसरोवर पर अफीम बेचने आए एक व्यक्ति को पुलिस ने काबू किया है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले इस आरोपी से पुलिस को 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी बिहार, राजस्थान व मध्य प्रदेश से अफीम लाकर हरियाणा व पंजाब में बेचता था। पुलिस ने आरोपी लाल बाबू वासी राजसन वैशाली बिहार को अदालत में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि उनकी टीम देवीलाल चौक के पास गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि लालबाबू अफीम बेचने का धंधा करता है। वह आज भी काफी मात्रा में अफीम लेकर ब्रह्मसरोवर पर बेचने के लिए घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ब्रह्मसरोवर से देवीलाल चौक के पास नायब तहसीलदार अभिमन्यु सिंह को साथ लेकर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना केयूके में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी लाल बाबू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत के आदेश से छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें