फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अवैध देसी शराब सहित एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अवैध शराब सहित पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत नाके लगा कर चेकिंग अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाहर से देसी अवैध शराब लाकर बेचने व पिलाने का काम करता है। पुलिस टीम ने जलबेहडा मारकंडा पुराना पुल पर नाका लगा कर चेकिंग अभियान चलाया तो एक व्यक्ति अपने कंधे पर एक कट्टा प्लास्टिक रखे हुए आया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो कट्टे से साढ़े पांच बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह वासी डेरा ठसका मीरांजी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें