फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ले का ताला तोड़कर सवा लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिपली अनाज मंडी में सब्जी के आढ़ती की दुकान से चोर गल्ले का ताला तोड़कर एक लाख 25 हजार रुपये चुरा ले गए। दुकानदार अपने भाई के साथ मक्का और प्याज की लोडिंग कराने गया था। इसी दौरान चोर वारदात को अंजाम देकर फरार गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जांच में जुटी पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज से भी चोरों को पहचानने का प्रयास कर रही है। थाना सदर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बलराम वासी बजीदपुर ने कहा कि उसकी पिपली अनाज मंडी में सब्जी व फ्रूट की दुकान है। इस दुकान पर वह अपने भाई मांगेराम के साथ बैठता है। उनके पास प्याज की करीब एक लाख पच्चीस हजार रुपये की पेमेंट आई थी, जिसे दुकान के गल्ले में रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह दोनों भाई शाम साढ़े छह बजे मक्का और प्याज की लोडिंग कराने के लिए दुकान को खुली छोड़कर चले गए थे। दो घंटे बाद दुकान पर लौटे तो देखा कि गल्ले का लॉक का टूटा हुआ था। जांच करने पर पाया तो गल्ले से सवा लाख रुपये चोरी हो गए थे। उन्होंने अपने स्तर पर आसपास पूछताछ भी की, लेकिन चोर का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चोरों की तलाश के लिए आसपास से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए है। फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाया जा रह है। चोरों का पता लगाकर जल्द उन्हें दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें