फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके पर फायरिंग का प्रयास: पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया आरोपी, विदेशी कनेक्शन की आशंका

Wed, 27 Aug 2025 04:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र

सार

लाडवा के गांव बकाली के पास सीआईए-2 की टीम और एक युवक, हरविंदर, के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में हरविंदर के पांव में गोली लगी।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाडवा के गांव बकाली के पास सीआईए-2 की टीम और एक युवक, हरविंदर, के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में हरविंदर के पांव में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरविंदर की पहचान पंजाब के पटियाला निवासी के रूप में हुई। पुलिस को इस मामले में विदेशी कनेक्शन की आशंका है, जिसकी जांच शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


शराब ठेके पर धमकी और फायरिंग की कोशिश
सीआईए-2 के इंचार्ज मोहन लाल के अनुसार, लाडवा के अंबेडकर चौक पर स्थित एक शराब ठेके के ठेकेदार को लगातार धमकियां मिल रही थीं। इस कारण ठेकेदार को सुरक्षा प्रदान की गई थी। मंगलवार रात हरविंदर ने शराब ठेके पर फायरिंग की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उसे देखकर ललकारा, जिसके बाद वह अपने साथी की मदद से गाड़ी में भाग निकला। ठेके के कर्मचारियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस का सर्च अभियान और मुठभेड़
पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू किया और अलग-अलग टीमें बनाकर संदिग्ध की तलाश की। बुधवार को सूचना मिली कि गांव बकाली के पास एक सड़क पर हरविंदर दो हथियारों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। सीआईए-2 की टीम ने उसे घेरने की कोशिश की। इस दौरान हरविंदर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें हरविंदर के पांव में गोली लगी।

विदेशी कनेक्शन की आशंका
पूछताछ में हरविंदर ने बताया कि वह छह-सात महीने पहले विदेश से लौटा था। उसने दावा किया कि एक विदेशी कॉलर के कहने पर उसने शराब ठेके पर फायरिंग की कोशिश की थी। पुलिस इस विदेशी कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना का मकसद और मुख्य साजिशकर्ता का पता लगाया जा सके। सीआईए-2 इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। विदेशी कनेक्शन की आशंका के चलते जांच को और तेज किया गया है। पुलिस ने हरविंदर के पास से हथियार बरामद किए हैं और उसके साथी की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें